{"_id":"6532d9151648f406d40b654c","slug":"1480-farmers-got-rs-64-lakh-compensation-due-to-crop-damage-due-to-flood-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-6418-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बाढ़ से फसल खराब होने पर 1480 किसानों को मिला 64 लाख मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बाढ़ से फसल खराब होने पर 1480 किसानों को मिला 64 लाख मुआवजा
विज्ञापन
बागपत। बाढ़ से फसल खराब होने से परेशानी झेल रहे किसानों को कुछ राहत मिली है। फसल खराब होने के कारण 1480 किसानों को 64 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। यह मुआवजा उनके बैंक खातों में भेज दिया गया है। अभी करीब 700 किसान रह गए हैं, जिनमें बैंक खातों में आधार कार्ड नंबर फीड नहीं है तो अन्य कोई समस्या है। उनके खाते में जल्द मुआवजा राशि भेजी जाएगी।
यहां जुलाई में यमुना और हिंडन नदी में पानी ज्यादा आने पर आसपास के गांवों के खेतों में पहुंचने से फसल डूब गई थी। पानी कई दिन नहीं निकलने से फसल खराब हो गई थी, यमुना खादर के खेतों में फसल पानी के साथ बह गई थी। इस तरह करीब 50 गांवों में किसानों की फसलों को नुकसान हुआ था। इसके अलावा सुभानपुर में यमुना का तटबंध टूट गया था, जिससे सुभानपुर, सांकरौद, अब्दुलपुर, गढ़ी में ज्यादा नुकसान हुआ था। जहां कई दिन तक तटबंध ठीक नहीं हो सका था और पानी में फसल पूरी तरह से डूब गई थी।
इस तरह किसानों को काफी नुकसान हुआ था और किसान तभी से फसलों में नुकसान का सर्वे करके मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने सर्वे करके शासन को रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें करीब 2100 किसानों की फसलों में नुकसान मिला था। जिसके लिए दो करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की गई थी। अब शासन से पैसा मिलने पर 1480 किसानों के खाते में 64 लाख रुपये मुआवजा भेजा गया है।
विज्ञापन
- 700 किसानों के खाते में जल्द जाएगा मुआवजा
जिन किसानों के खाते सही मिले हैं, उनमें मुआवजे की राशि भेज दी गई है। जबकि ऐसे 700 किसान मिले हैं, जिनके खाते सही नहीं हैं। किसी के खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं है तो किसी का खाता संख्या सही नहीं है। इसके अलावा भी अन्य समस्याएं है। अब उन 700 किसानों के खातों की जांच कराई जाएगी, जिसके लिए सभी तहसीलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इनके खातों के ठीक होते ही मुआवजे की राशि भेजी जाएगी।
- सांसद ने सीएम के सामने रखी थी जल्द मुआवजे की मांग
सुभानपुर में तटबंध टूटने के अलावा यमुना के किनारे के गांवों में कटान होने पर फसलों में नुकसान को देखते हुए सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने जहां अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। वहीं उन्होंने सीएम से फसलों में नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा जल्द देने की मांग उठाई थी। अब मुआवजा मिलना शुरू हो गया है तो बाकी किसानों के खाते में जल्द मुआवजा पहुंचेगा।
- किसानों के खातों में फसलों के नुकसान का मुआवजा भेजना शुरू कर दिया गया है। 1480 किसानों के खाते में मुआवजा भेजा गया है। अन्य के खातों में समस्या होने के कारण अभी उनको ठीक कराया जाएगा। जिसके बाद तुरंत ही मुआवजा उनके खाते में भी भेज दिया जाएगा। - पंकज वर्मा, एडीएम