फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शाह की रैली में तैनात किए जाएंगे 300 पुलिसकर्मी

शाह की रैली में तैनात किए जाएंगे 300 पुलिसकर्मी

Sun, 31 Mar 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
शाह की रैली में तैनात किए जाएंगे 300 पुलिसकर्मी
बागपत। गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की विजय संकल्प रैली की पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। रैली में 300 पुलिसकर्मी और एक कंपनी पीएसी की ड्यॅूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

दोघट के गांधी स्मारक इंटर कालेज में रविवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली होगी, जिसको भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। पुलिस-प्रशासन ने रैली की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। मंच तैयार किया जा रहा है। मंच से 30 मीटर दूर हेलीपैड बनाया गया है। शनिवार की दोपहर एक बजे के लगभग हेलीकॉप्टर से अमित शाह आएंगे। एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी रण विजय सिंह, सीओ रमाला अनुज चौधरी ने सभास्थल का निरीक्षण किया और ड्यूटी प्वाइंटों को देखा। मंच व हेलीपैड ठीक तरह से तैयार न होने एसपी ने नाराजगी जताई। एएसपी ने बताया कि सभास्थल पर 300 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोर्चा संभालेंगे। एएसपी के अलावा पांच सीओ, 15 इंस्पेक्टर, 30 एसआई, 250 पुलिसकर्मी, एक कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। डी प्वाइंट पर सबसे ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। सभा स्थल पर दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। वीआईपी गेट से नेताओं की एंट्री होगी। दूसरे गेट से जनता जाएगी। सघन चेकिंग के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जाएगा। ड्यूटी में लापरवाही करने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


दीवार तोड़कर बनाए दो रास्ते
बागपत। लोक निर्माण विभाग के जेई वरुण कुमार ने बताया कि तीस मीटर के दायरे में हेलीपैड तैयार किया गया है। इंटर कालेज की दीवार दो स्थानों से तोड़कर रास्ता बना दिया गया है। शाम तक मंच व हेलीपैड पूर्ण रूप से तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभास्थल के पास दो पार्किंग प्वाइंट बनाए
बागपत। एएसपी ने बताया कि रैली समाप्त होने तक बड़ौत-बुढाना मार्ग से पुसार वाया गांगनौली-बराल मार्ग पर बड़े वाहन बंद किए जाएंगे। दोघट थाने पर सुरक्षा हाउस बनाया गया है। सभा स्थल के पास जनरल पार्किंग, दो वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मीडिया कर्मियों एवं वीआईपी लोगों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था रहेगी।


आज दोघट आएंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
बागपत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को दोघट में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा नेता ठाकुर प्रदीप सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे दोघट के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में रैली होगी। दिनभर कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में जुटे। बागपत में आचार संहिता लगने के बाद चुनाव की यह पहली रैली है। पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने रैली स्थल का दौरा किया। पश्चिमी यूपी में मेरठ के बाद अमित शाह रविवार को बागपत आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed