{"_id":"5c7c2ad8bdec22738813c7c8","slug":"141551641304-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची न मिलने से किसानों में रोष, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची न मिलने से किसानों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा (बागपत)। मिलों द्वारा गन्ने की पर्चियां नहीं भेजी जाने से किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। भड़ल गांव में किसानों ने बैठक कर रोष व्याप्त किया। चेतावनी दी जल्द पर्ची नहीं भेजी तो आंदोलन किया जाएगा।
रविवार को भड़ल गांव में रालोद नेता डॉ. विनोद राणा के आवास पर बैठक में किसानों ने कहा कि गांव में दौराला, मंसूरपुर और खतौली मिल के क्रय केंद्र हैं। तीनों मिल द्वारा किसानों को पर्चियां जारी नहीं की गई है, जिस कारण खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। हर रोज पर्चियों का इंतजार कर रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। आगामी फसलों को देखते हुए किसानों के सामने परेशानी आ रही हैं। जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो इसके विरोध में किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इसकी अध्यक्षता नरेश चौधरी ने की। संचालन भोपाल सिंह ने किया। इसमें राजबीर सिंह, आजाद, विनोद, वचन सिंह, शौकेंद्र, संजीव, देवेंद्र, हरेंद्र, राजन, सत्तार, यासीन, समय सिंह, राघव, योगेंद्र सिंह, सहदेव सिंह, हरपाल सिंह, मोनू आदि रहे।