{"_id":"5c6326e4bdec220c0c321eed","slug":"141550001892-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी की परीक्षा में 1323 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी की परीक्षा में 1323 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
बागपत। जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हिंदी और कॉमर्स के सामान्य आधारित विषय की परीक्षा हुई। इसमें 1325 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 29405 छात्र-छात्राओं ने दोनों पाली में परीक्षा दी। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने विभिन्न संवेदनशील और अति संवेदन शील केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सहायक मजिस्ट्रेट अनुपस्थित मिले। उनसे जवाब तलब किया।
मंगलवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल का प्रारंभिक हिंदी का पेपर हुआ। इसमें 16219 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 15476 अनुपस्थित रहे और 743 अनुपस्थित। प्रथम पाली में ही कॉमर्स वर्ग का सामान्य आधारित विषय का पेपर हुआ। इसमें 90 छात्र-छात्राओं में 88 उपस्थित रहे और दो अनुपस्थित। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट का सामान्य हिंदी के पेपर की परीक्षा हुई। इसमें 14421 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 13841 परीक्षा में उपस्थित रहे और 580 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। कहीं भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं पकड़ी गई। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी शैलेश पांडेय ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। गोडविन इंटर कॉलेज, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज रमाला का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापक को लाइट की कमी नजर आ रही है दो-दो एलईडी बल्ब लगवाने के निर्देश दिए। केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग निरंतर चलती रहे, ताकि नकल माफिया पर नजर रखी जा सके। परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में कोई भी अनावश्यक व्यक्ति दिखाई नहीं देना चाहिए। औचक निरीक्षण के दौरान आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल में स्टेटिक मजिस्ट्रेट आनंद कुमार और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। जो बिना सूचना दिए गायब मिले। दोनो अधिकारियों से जवाब तलब किया गया। बीएसए को भी विभिन्न बिंदुओं पर निर्देशित किया।
परीक्षा देने देरी से पहुंची तो रो पड़ी छात्रा
बागपत। परीक्षा के दौरान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में एक छात्रा देरी से पहुंची, शिक्षकों ने उसे परीक्षा कक्ष में नहीं जाने दिया। इससे उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। काफी देर बाद उसे जाने दिया गया। इसके अलावा कश्यप कॉलोनी निवासी रूपा पुत्री देवेंद्र बीमारी के चलते परीक्षा देने के लिए पहुंची।