{"_id":"5c55f2f6bdec22736b5e9e95","slug":"141549136630-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से बंधन मुक्त कर दिए गोवंशीय पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से बंधन मुक्त कर दिए गोवंशीय पशु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। मांगरौली गांव के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को बंद किए गए बेसहारा गोवंशीय पशुओं को ग्रामीणों ने देर रात बंधन मुक्त कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही आवारा पशुओं को गोशाला नहीं भिजवाया गया तो वे फिर से पशुओं को पकड़कर स्कूल में बंद कर देंगे।
मांगरौली गांव के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद बेसहारा गोवंशीय पशुओं को बंद कर दिया था। स्कूल में 30-40 गोवंशीय पशु बंद कर स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया था। इसकी सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। शुक्रवार देर रात्रि ग्रामीणों ने गोवंशीय पशुओं को शिक्षा विभाग अधिकारियों के कहने पर मुक्त कर दिया। लेकिन कई घंटे स्कूल में बंद रहे गोवंशीय पशुओं ने उत्पात मचाया। प्रधानाध्यापक लोकेश कुमार ने बताया कि स्कूल में दो दिन पहले दो गोवंशीय बछड़े घुस गए थे। इसलिए गेट पर जंजीर डालकर ताला लगाया गया है ताकि गोवंशीय पशु अंदर न घुस सके।