{"_id":"5c4e0929bdec22653c2d134b","slug":"141548618025-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्व नगर और सहारनपुर की टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्व नगर और सहारनपुर की टीमों ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। स्पोर्ट्स स्टेडियम में साई के तत्वावधान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर और सहारनपुर की टीमों ने मैच जीते। रविवार को क्रिकेट मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ क्रिकेटर डॉ. निसार अहमद ने टास उछालकर किया। पहले मैच में बल्लेबाजी करते अमरोहा की टीम ने सभी विकेट खोकर 99 रन बनाए। इसमें तुषार ने 35 और प्रदीप ने 14 रन बनाए। जबकि सहारनपुर के आर्य वीर ने दो और अमान ने पांच विकेट लिए। जवाब में सोनी के 33, मुस्तफा के 26 और सागर के 20 रन की बदौलत सहारनपुर ने मैच जीत लिया। अमरोहा के रजत ने एक विकेट लिया।
दूसरे मैच मे गाजियाबाद ने पहले बल्लेबाजी कर 45 रन बनाए। इसमें गौतमबुद्धनगर के कनिष्क ने तीन, प्रणय और सिद्धार्थ ने 2-2 दो विकेट लिए। जवाब में आर्यन के 25 और दुर्गेश के 20 रन की बदौलत गौतमबुद्धनगर ने एक विकेट खोकर ही जीत दर्ज की। अंपायरिंग डॉ. सलीम अहमद और प्रवीन पुंडीर, स्कोरिंग राहुल कश्यप ने की। इस दौरान स्टेट कोर्डिनेटर जितेंद्र कौशिक, सुभाष वर्मा, नितिन कश्यप, सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे।