{"_id":"5c3e38f8bdec2273ab605e34","slug":"141547581688-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में चढने का प्रयास न करें यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में चढने का प्रयास न करें यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने गोष्ठी की। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने लोगों को विभिन्न जानकारी दी। यात्रियों से अपील की रेल की पटरी पर ईयर फोन लगाकर पार करना, अपनी जिंदगी से खिलवाड़ है। अपने जीवन की कीमत पहचाने। हादसा होने पर परिवार और रिश्तेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। घर पर कोई न कोई इंतजार करता रहता है। अपील की चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास न करें। बिना चौकीदार वाले फाटक को सुरक्षित रूप से पार करना आपकी जिम्मेदारी है। सोच समझाकर गेट पार करना चाहिए। आरपीएफ चौकी प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी। लापरवाही के कारण ही हादसे होते है। उन्होंने कहा कि कभी भी गेटमैन को डरा धमा कर गेट न खुलवाए, क्योंकि थोड़ी जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है।
चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में महिला हुई घायल
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बागपत रोड पर स्थित रेलवे स्टेशन पर 40 वर्षीय महिला चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय गिरकर गंभीर घायल हो गई। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उसने बताया कि टटीरी की अंबेडकर नगर निवासी कौशल पत्नी सतपाल दिल्ली से शामली जाने वाले 51909 पैसेंजर ट्रेन मंगलवार को सुबह सात बजे रेलवे स्टेशन आई । ट्रेन बड़ौत के लिए चलने लगी तो कौशल चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगी। इस दौरान पार फिसलने और ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने ट्रेन को रुकवाने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने मामले की जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने एंबुलेंस को बुलाकर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही महिला के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे।