फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   घर-घर जाएंगे सपा कार्यकर्ता, गिनाएंगे अखिलेश यादव सरकार के कार्य

घर-घर जाएंगे सपा कार्यकर्ता, गिनाएंगे अखिलेश यादव सरकार के कार्य

Thu, 27 Dec 2018 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
घर-घर जाएंगे सपा कार्यकर्ता, गिनाएंगे अखिलेश यादव सरकार के कार्य
बागपत। सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पंवार ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियां और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान किए कार्यों को बताया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से देश की जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा भाजपा नेताओं ने साढ़े चार साल में झूठे बोलने के अलावा कुछ नहीं किया । नौजवानों की नौकरी तो नहीं दी गई, लेकिन फर्जी एनकाउंटर में युवकों को मारने का काम किया। आपस में लड़ाया जा रहा है। सपा कार्यकाल में बना महिला अस्पताल भाजपा सरकार की गलती से धूल फांक रहा है। किसानों दुर्दशा हो रही है। हत्या, लूट, डकैती, रेप की घटना हो रही है। सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। इसमें महासचिव डॉ. शकील अहमद, जितेंद्र यादव, सतीश गौड़, बिजेंद्र यादव, वशीम खोखर, रणधीर, राजीव, तहसीम, रविंद्र यादव, विवेक शर्मा, डब्बू चौहान, गजेंद्र बली, तेजपाल मास्टर, कृष्णपाल और प्रधानाचार्य राधेश्याम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों का शोषण कर रही भाजपा
दोघट (बागपत)। हिम्मतपुर सूजती गांव में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सर्पा की छपरौली विधानसभा इकाई के अध्यक्ष तहसीम ने कहा कि भाजपा शासन काल में किसान मजदूर का हित सुरक्षित नहीं है। अध्यक्षता दरियाव सिंह ने की। संचालन राज कुमार ने किया। मीर हसन को छपरौली विधान सभा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया । इसमें किरत पाल, बिजेंद्र सिंह, फेरू, भोपाल, मोहन, राजसिंह, जितेंद्र, सुखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed