{"_id":"5c23d89abdec2256b86d6e6e","slug":"141545853082-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा कक्ष में नकल होते मिली तो नपेंगे केंद्र व्यवस्थापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा कक्ष में नकल होते मिली तो नपेंगे केंद्र व्यवस्थापक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने 39 परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा परीक्षा के दौरान यदि किसी भी कक्ष में नकल होती मिली तो संबंधित कक्ष निरीक्षक के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर हाल में नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी।
बोर्ड परीक्षा सात फरवरी से शुरू होकर दो मार्च को खत्म होगी। जिले में हाईस्कूल और इंटर में 31174 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिले में 39 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए। जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेंद्र कुमार ने प्रधानाचार्यों की बैठक के दौरान निर्देश जारी किए। अवगत कराया वॉयस रिकॉर्डिग युक्त सीसीटीवी कैमरे सभी केंद्रों पर क्रियाशील होंगे। प्रश्नपत्र के लिए अलग अलमारी में सुरक्षित रखा जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं का रख-रखाव सही होना चाहिए। इसका विवरण एक रजिस्टर में नोट होना चाहिए। जिस पर केंद्र व्यवस्थापक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर किए जाएंगे। अलमारी सफेद कागज लगाकर उस पर भी सभी के हस्ताक्षर होंगे। निरीक्षण के दौरान अलमारी सील नहीं पाई जाती है तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक को सीधे तौर पर उत्तरदायी मानकर कार्रवाई होगी। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। शिक्षकों की तैनाती में अनियमितता होती है तो कार्रवाई प्रकाश में लाई जाएगी। परीक्षा के दौरान प्रबंध समिति एवं उससे संबंधित सभी व्यक्तियों का स्कूल में प्रवेश नहीं करेंगे। कर्मचारियों पर इलेक्ट्रानिक यंत्र प्रतिबंधित रहेगा। छात्रों के पास नकल मिलती है तो कक्ष निरीक्षण का उत्तरदायी होगा। इसमें प्रधानाचार्य कुमुद रानी, प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, हुक्म सिंह, परीक्षा प्रभारी जेपी रूहेला, रोहित कुमार, जसविंद्र सहित स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।