फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डीएम ने कोषागार में किया ई-कुबेर प्रणाली का शुभारंभ

डीएम ने कोषागार में किया ई-कुबेर प्रणाली का शुभारंभ

Wed, 12 Dec 2018 01:43 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने कोषागार में किया ई-कुबेर प्रणाली का शुभारंभ
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने मंगलवार को कोषागार में कर्मचारियों के साथ ई-कुबेर प्रणाली को लांच किया। उन्होंने कहा यह प्रणाली उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में लांच की गई है। इससे सरकारी भुगतान करने में बहुत तीव्रता आएगी। सरकारी कर्मचारी को बहुत राहत मिलेगी। ई-कुबेर प्रणाली अपने जनपद में अंतिम चरण में आयोजित की गईं है। पूरे प्रदेश में यह पांच चरणों में आयोजित की गई थी जिसमें बागपत को अंतिम पांचवें चरण में शामिल किया गया था।
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. देवानंद राम ने कहा समस्त बिल डीडीओ पोर्टल के माध्यम से ही तैयार कर कोषागार में प्रस्तुत किए जाएंगे। कोषागार स्तर से किसी भी बिल पर टोकन जारी नहीं किए जाएंगे। ई-कुबेर प्रणाली में कोई भी बेनिफिशियल फाइल बेंड ट्रांजेक्शन फाइल डाउन लोड में अप लोड करने की आवश्यकता नहीं है। डीडीओ पोर्टल पर समस्त अधिकारियों कर्मचारियों के फार्मों जिनको वेतन जीपीएफ एवं एजेंसी का भुगतान करना है। खाता संख्या और आईएफसी कोड भली भांति चेक कर लें, क्योंकि ई-कुबेर प्रणाली में गलत खाता संख्या में भुगतान होने पर वर्तमान में भुगतान वापस होने का कोई प्रावधान नहीं है और डीडीओ पोर्टल पर खाता संख्या पर आईएफएससी कोड गलत नहीं हो उसे अवश्य चेक करें। ई-कुबेर प्रणाली में किसी भी भुगतान के सापेक्ष ड्राफ्ट जारी नहीं होगा, क्योंकि ई-कुबेर प्रणाली में एक जनपद के कोषागार के सीसी एलडीसी एल एवं पीएलए खाते से दूसरे जनपद के कोषागार के सीसी एलडीसी एल एवं पीएलए खाते में हस्तांतरण किया जा सकता है। कोषाधिकारी ने कहा फेल्ड ट्रांजेक्शन के सापेक्ष बैंक में चेक निर्गत नहीं होगा। इस दौरान सहायक कोषाधिकारी आनंद कुमार शर्मा, लेखाकार रामनाथ, अजब सिंह, प्रदीप तेवतिया, मुकेश कुमार सिंघल, अमित कुमार, नरेश कुमार, अनुपम राठौर, कनिष्ठ सहायक अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed