{"_id":"5c0ebebebdec2241a43f92ed","slug":"141544470206-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में प्रियंका प्रथम, मुस्कान द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रियंका प्रथम, मुस्कान द्वितीय
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज में सोमवार को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के 15 छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें वैकल्पिक ऊर्जा, गणित, भौतिक विज्ञान, खेलकूद और पर्यावरण से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए।
प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि गणित, भौतिक एवं खेल के मॉडल में प्रियंका प्रथम, पर्यावरण में मुस्कान, वैकल्पिक ऊर्जा में संयुक्त रूप से पुरब और जूनी तृतीय रहे। विजेता छात्र 14 दिसंबर को जीजीआईसी में होने वाले जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक मंडल में उमाशंकर शर्मा, अशोक बंधु, वासुदेव शर्मा, राजीव रहे।
सीनियर में सौरभ, जूनियर में आशीष प्रथम
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सरदार पटेल इंटर कॉलेज में सोमवार नितिन पंवार की प्रथम पुण्य तिथि पर बली यूथ ब्रिगेड ने क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया। मुख्य अतिथि शौर्य चक्र प्रवीण तेवतिया ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। पीटीआई संजीव शर्मा ने बताया कि सीनियर बालक वर्ग में सौरभ प्रथम, नितिन द्वितीय और उत्तम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में आशीष कुमार प्रथम, राहुल द्वितीय और वंश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में ज्योति प्रथम, शिवानी द्वितीय, काजल तृतीय रही। विजेताओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य नवाब सिंह, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल, प्रबंध समिति कार्यकारिणी सदस्य तेज सिंह, प्रदीप पंवार, करतार पहलवान, बली यूथ ब्रिगेड का सहयोग रहा।