{"_id":"5c058ce3bdec2241454bbe76","slug":"141543867619-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट बनाकर दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट बनाकर दिखाई प्रतिभा
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सौजन्य से जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें कई विद्यालयों के बाल विज्ञानियों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई।
प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी बिनौली सतीश शर्मा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राएं विज्ञान की नई तकनीकों को अपने प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत करें। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी में विक्टोरिया पब्लिक स्कूल, विजयी भव पब्लिक स्कूल, सर्व हितकारी इंटर कॉलेज, जैन बाल एकेडमी, बीपी इंटर कॉलेज, श्रीराम इंटर कॉलेज, चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज ग्वाली खेड़ा, सनबीम पब्लिक स्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरनावा, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा के 170 छात्र छात्राओं ने 95 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में शामिल बीईओ सतीश शर्मा, डॉ. अरुण मलिक, प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने जूनियर वर्ग में गुरुकुल स्कूल के शौर्य सिवाच के प्रोजेक्ट को प्रथम, शशांक खोखर को द्वितीय, सीनियर वर्ग में सनबीम स्कूल दोघट के सुमित पांचाल को प्रथम और सोनाली राठी ग्रुप के प्रोजेक्ट को द्वितीय स्थान के लिए चुना। विजेता बाल वैज्ञानिकों को संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। आयोजन में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, डॉ. सुनील आर्य, उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स, धर्मेंद्र राठी, दीपेश जैन, वर्षा, सविता, रविंद्र तोमर, ऋषिपाल सिंह, नितिन जैन आदि मौजूद रहे।