{"_id":"5c058beabdec2241427bbd57","slug":"141543867370-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूट गए बच्चों को लगाए टीके : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूट गए बच्चों को लगाए टीके : सीडीओ
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बागपत। मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान के तहत जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 1.40 लाख से अधिक बच्चों को टीका लगया। विकास भवन में सीडीओ पीसी जायसवाल ने अभियान की समीक्षा। स्वयं सहायता समूह से इसमें सहयोग लेने और बचे हुए बच्चों को प्लानिंग के तहत टीके लगाने के लिए निर्देशित किया।
सोमवार को सीएमओ ऑफिस में सीडीओ पीसी जायसवाल ने मिजिल्स रुबेला अभियान की समीक्षा बैठक ली। इसमें स्वास्थ्य विभाग और नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि अभी तक 1.40 लाख से अधिक बच्चों को स्कूलों में शिविरों के माध्यम से टीका लगाया जा चुका है। जिले में 4.98 लाख बच्चों को चिन्हित किया। स्कूलों में जो बच्चे टीके लगे बिना रहे गए हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। दूसरे सप्ताह में घर-घर से बच्चों को का टीकाकरण होगा। इसमें सभी स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनबाड़ी, आशा और एएनएम का सहयोग लिया जाएगा। सीडीओ पीसी जायसवाल ने निर्देशित किया महिला स्वयं सहायता समूह से भी इसमें सहयोग लिया जाए। कोई भी बच्चा टीकाकरण से नहीं छूटना चाहिए। जिले से इस रोग को खत्म किया जाएगा। इसमें एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, सभी सीएचसी अधीक्षक, नोडल और अन्य कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे।