{"_id":"5c058af7bdec2241c802ec8f","slug":"141543867127-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में भट्ठा मजदूर की कैंसर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में भट्ठा मजदूर की कैंसर से मौत
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में कैंसर से पीड़ित भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों से बात की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
सूरजपुर मेहनवा गांव निवासी कुलदीप ने बताया कि उसके चाचा श्याम सिंह (50) को ढाई साल से कैंसर था। वह भट्ठे पर मजदूर कर परिवार का पालन पोषण करता था। मेरठ और दिल्ली के अस्पतालों में उसका इलाज कराया। सोमवार को उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए बात की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। भतीजे कुलदीप ने बताया कि चार दिन बाद घर में शादी होनी है।