फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वोट की राजनीति के कारण नहीं बन रहा राम मंदिर : गिरिराज सिंह

वोट की राजनीति के कारण नहीं बन रहा राम मंदिर : गिरिराज सिंह

Mon, 19 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
वोट की राजनीति के कारण नहीं बन रहा राम मंदिर : गिरिराज सिंह
बागपत। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जहां भी हिंदुओं की जनसंख्या कम हुई है, वहां समरसता खत्म हो रही है। जनसंख्या नियंत्रण कानून देश के अस्तित्व की लड़ाई है। आरोप लगाया कि पंडित नेहरू की भूल से देश में बंटवारा हुआ है। वोट की राजनीति के कारण श्रीराम का मंदिर नहीं बना।
विज्ञापन

रविवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित ई टैक कंप्यूटर परिसर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मंदिर तोड़े जा रहे हैं, अब वहां मंदिर देखने को नहीं मिलते। भारत में तीन लाख से ऊपर मस्जिद हैं, लेकिन हमें कोई आपत्ति नहीं हुई। उन्होंने कहा कि राम भक्त बेचैन हैं। कोर्ट को समय नहीं, राजनीतिक दलों में हिम्मत नहीं है। अब रामभक्तों को ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए, देश को बचाने और देश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए आगे आना होगा। जब तक जनसंख्या कानून नहीं बनेगा तब तक लड़ाई को लड़ना है। जिस तरह सरदार पटेल ने सोमनाथ का मंदिर बनवाया और पूजा में शामिल हुए। काशी और अयोध्या में भी उसी समय मंदिर बनवा दिया गया होता तो आज भारत की दुर्दशा नहीं होती। पटेल देश के प्रधानमंत्री होते देश की ये दुर्दशा नहीं होती। उनके साथ जनसंख्या फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनु पाल बंसल, राकेश आर्य, सुंदर सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



इसी तरह जनसंख्या बढ़ती रही तो देश में गृहयुद्ध होगा : गिरिराज
खेकड़ा (बागपत)। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग के चलते 21 अक्टूबर की रैली को सफल बनाने पर आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने नगर में लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देश में तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या व घटते हुए संसाधन देश के लिए मुसीबत बन गए हैं। देश की जनसंख्या यदि इसी तरह से बढ़ती रही तो वह दिन दूर नहीं जब जनसंख्या विस्फोट के कारण देश में गृह युद्ध होगा। उन्होंने सभी से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाये जाने के लिये एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाए जाने की मांग के चलते 21 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नेतृत्व में जनसंख्या नियंत्रण कानून रैली का आयोजन किया गया था, जिसमे नगर क्षेत्र से भारी संख्या लोग पहुंचे थे। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीयमंत्री गिरिराज सिंह ने खेकड़ा एवं क्षेत्र में पहुंच रैली को सफल बनाने के बाद लोगों को धन्यवाद दिया। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पहुंचकर लोगों के साथ बैठक कर उनका धन्यवाद दिया।
अनिल चौधरी, प्रशांत धामा, प्रमोद गोस्वामी, ममता सहगल, नरेश वर्मा, मनुपाल बंसल, अनुज त्यागी, सुधीर धामा, धर्मेंद्र धामा, सुधीर शर्मा, सुंदर त्यागी आदि मौजूद रहे।


देहात में दी जनसंख्या नियंत्रण कानून की जानकारी
बागपत/चांदीनगर/अमीनगर सराय। फैजपुर निनाना गांव में जनसंख्या फाउंडेशन के कार्यक्रम के बाद लोगों का आभार जताने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने फैजपुर निनाना में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण कानून के बारे में बताया। अजब सिंह, हरपाल, बाबूराम, महावीर, वीरसेन, धर्मबीर, प्रियंका मौजूद रही। चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव में सुंदर सैनी के आवास पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान में एक बैठक हुई। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे। उसके बाद उन्होंने घिटोरा, रटौल, डागरपुर, गढ़ी कलंजरी, कहरका ,चमरवाल गांवों ने भी बैठक की। कहा कि हमारे देश की जनसंख्या एक विकराल रूप लेती जा रही है। भविष्य में गृहयुद्ध के हालात में बदल सकते हैं। इसमें क्रांतिवीर, सुंदर सिंह सैनी, जिला प्रभारी राकेश आर्य, जिला अध्यक्ष सुंदर त्यागी, पंडित कुश प्रशाद शास्त्री, नवीन गर्ग, रामनिवास सैनी, डॉक्टर विनोद, टीपू कश्यप, देवेंद्र अरोरा मौजूद रहे।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान में डौला गांव में सभा हुई। इसमें फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि समस्याओं का छुटकारा जनसंख्या नियंत्रण से हो सकता है। इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, सुंदर सिंह त्यागी, राकेश आर्य, मनुपाल बंसल, अर्चना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed