{"_id":"5bf1c242bdec2269490083b8","slug":"141542570562-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत के 13 केंद्रों पर टीईटी में 1234 गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत के 13 केंद्रों पर टीईटी में 1234 गैरहाजिर
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले के 13 केंद्रों में हुई यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया। जिले में पंजीकृत 14654 में से 1234 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 13400 उपस्थित रहे। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों पर छानबीन की।
रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) हुई। प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की परीक्षा हुई। अभ्यर्थी सुबह से केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए प्रथम पाली में 8996 पंजीकृत थे, इनमें से 8325 उपस्थित रहे। इनमें से 671 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह द्वितीय पाली में नौ केंद्रों में परीक्षा हुई। उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी रहे। परीक्षा में 5658 पंजीकृत थे, इनमें से 5075 उपस्थित रहे और 583 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पाली में 14654 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से 13400 उपस्थित और 1234 ने परीक्षा छोड़ी है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एडीएम अनिल कुमार मिश्र, एसडीएम विवेक कुमार यादव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सचल दलों ने सभी केंद्रों पर गहनता से छानबीन की। दोनों पाली के परीक्षा केंद्र दूर होने से सैकड़ों अभ्यर्थी को दूसरे सेंटर में पहुंचने में परेशानी हुई।
देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री
बागपत। परीक्षा केंद्रों पर देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी गई। अधूरे प्रमाणपत्र लेकर पहुंचे अभ्यर्थियों को भी गेट से ही वापस भेजा।
विज्ञापन
केंद्रों से दूर हटाए अभ्यर्थियों के अभिभावक
बागपत। परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी संख्या में अभ्यर्थियों के साथ अभिभावकों के पहुंचने से अव्यवस्था फैल गई। पुलिस को भारी मशक्कत के बाद लोगों को केंद्रों के बाहर से हटाया गया। वाहनों को इधर- उधर खड़े कराए गए।
बच्चों को संभाल रहे थे अभिभावक
बागपत। परीक्षा देने के लिए छोटे-छोटे बच्चों के साथ महिला अभ्यर्थी पहुंचे। परिवार के लोगों द्वारा बच्चों को संभाला जा रहा था।
अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
अमीनगर सराय। शीलचंद इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। एंट्री को लेकर पक्षपात का आरोप लगाया। अधिकारियों ने कहा देरी से पहुंचने वालों और अधूरे कागजों वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी गई है।
टीईटी के पेपर के कारण लगा दिनभर जाम
बागपत। शिक्षक पात्रता परीक्षा छूटते ही जिले में जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार को टीईटी परीक्षा समाप्त होने के बाद जिले भर में जाम लग गया। बड़ौत से लेकर बागपत तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई थी। राष्ट्र वंदना चौक, गौरीपुर मोड़ पर दो घंटे तक वाहन में सवार लोग जाम में फंसे रहे। बड़ौत में बिजरौल रोड, बावली रोड, नया बाजार, दिल्ली बस स्टैंड चौराहा पर जाम लग गया। जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की। राष्ट्र वंदना चौक व बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पर यातायात पुलिस तैनात थी, लेकिन जिले में अन्य जगह यातायात पुलिस नहीं दिखी। वाहन चालक स्वयं ही जाम खुलवाते रहे। दो से तीन घंटे तक जाम से लोगों को जूझना पड़ा। इसके अलावा गुफा वाले बाबा मंदिर पर मेले के चलते दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मंदिर पर तैनात पुलिस मूक दर्शक बनी देखती रही। विदित रहे कि जिले में यातायात माह चल रहा है। जाम ने यातायात पुलिस की पोल खोल कर रख दी। इस संबंध में सीओ (यातायात) दिलीप सिंह ने बताया कि टीईटी के कारण जाम की स्थिति बन गई। यातायात पुलिस ने जगह-जगह व्यवस्था को संभालकर जाम खुलवाया। वाहन चालकों की गलती के कारण ही जाम की स्थिति बनी। यातायात पुलिस वाहन चालकों को जागरूक करने में लगी हुई है।