{"_id":"5bb66e33867a5528e8259009","slug":"141538682419-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन है अनमोल, हेलमेट का प्रयोग कर सुरक्षित रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन है अनमोल, हेलमेट का प्रयोग कर सुरक्षित रहें
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। आपका जीवन अनमोल है, इसकी कीमत समझें और सुरक्षित रहें। जरा सी लापरवाही दुपहिया वाहन चालकों पर भारी पड़ सकती है। यदि आप बाइक या स्कूटर लेकर घर से निकलें तो हेलमेट जरूर पहनें। साथ ही युवाओं को जागरूक करें और बगैर हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाने दें। खुद की सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत जागरूकता जरूरी है। आसपास के लोगों को जागरूक करें और बताए हेलमेट कितना जरूरी है। अधिकांश सड़क हादसों में मरने वालों में अधिकतर ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनके सिर पर हेलमेट नहीं होता है। हादसे के दौरान सिर सड़क पर लगने से मौत हो गई। हेलमेट के प्रयोग से जीवन को बचाया जा सकता है। यह जरूरी है कि लोग खुद ही आगे आकर उदाहरण प्रस्तुत करें।
तहसील में आने वाले लोगों से कहें, हेलमेट जरूर पहनें
बागपत। लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन जागरूकता अभियान चलाएगा। एसडीएम विवेक कुमार यादव का कहना है कि कर्मचारियों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा तहसील में रोजमर्रा में जो भी लोग कामकाज के लिए आते हैं, उन्हें कर्मचारी हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करेंगे।
रालोद चलाएगा जागरूकता अभियान
बागपत। युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर का कहना है कि हेलमेट जरूरी है। युवा रालोद की ओर से लोगों को जागरूक किया जाएगा। हेलमेट व्यक्तिगत सुरक्षा का कवच है।
विज्ञापन
हेलमेट जरूर पहनें : एसपी
बागपत। एसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट के लिए अभियान चलाया जाएगा। पुलिसकर्मियों को भी जागरूक करेंगे। सड़क पर दुपहिया वाहन लेकर निकलने से पहले हेलमेट जरूर पहनना चाहिए।