{"_id":"5b9424b0867a557f534544dd","slug":"141536435376-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली पुल की तरह ना हो जाए छलावा : मनोज चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली पुल की तरह ना हो जाए छलावा : मनोज चौधरी
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री चार साल से जनता से झूठ बोलते आ रहे हैं। दो साल पहले छपरौली यमुना के पुल का शिलान्यास किया । वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुल की धनराशि स्वीकृत और बड़ौत से छपरौली तक रोड का निर्माण कराया। दस लाइन के हाईवे की स्वीकृति की बात कहते हुए इसे चार लाइन में बनना स्वीकृत हुआ है। हाईवे का शिलान्यास भी कहीं यमुना के पुल की तरह छलावा न साबित हो जाए। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। डीजल-पेट्रोल आसमान छू रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और देश की कैरेंसी निरंतर गिरती जा रही है। इनके खिलाफ पार्टी की ओर से साइकिल रैली के माध्यम से नकाब उतारा जाएगा। 2019 में देश की जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर, डॉ. शकील अहमद, कोषाध्यक्ष राजीव प्रधान, सुरेंद्र पंवार, जितेंद्र यादव, नितिन यादव, मदन प्रधान, यूथ के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अंकुर गुर्जर, अनुज दांगी, मेहंदी हसन, फुरकान पहलवान, बब्बू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन