फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शादी के रजिस्ट्रेशन में देरी पर विदेशी युवती ने मोदी को किया ट्वीट

शादी के रजिस्ट्रेशन में देरी पर विदेशी युवती ने मोदी को किया ट्वीट

Sat, 11 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
शादी के रजिस्ट्रेशन में देरी पर विदेशी युवती ने मोदी को किया ट्वीट
बागपत। खेकड़ा के युवक के साथ शादी करने के लिए भारत आई यूक्रेन की युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर कहा कि प्रशासन उसकी शादी का पंजीकरण नहीं कर रहा है। जल्द प्रक्रिया पूरी कराने की मांग रखी। स्पेशल मैरिज एक्ट के इस मामले में 16 अगस्त की तारीख लगी हुई है।
विज्ञापन

खेकड़ा थाना क्षेत्र के सुभानपुर गांव निवासी अक्षत त्यागी और यूक्रेन की वेरोनिका ने एडीएम बागपत की कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत आवेदन किया। वेरोनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को ट्वीट कर कहा कि उसके सभी कागजात पूरे हैं। अपनी तरफ से वह औपचारिकताएं पूरी कर चुकी है, यही नहीं दूतावास की तरफ से भी जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन प्रशासन मैरिज सर्टिफिकेट जारी नहीं कर रहा है। प्रशासन की लेट लतीफी से वह परेशान है और उसकी शादी लटकी हुई है। विदेशी युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। दूसरी तरफ विदेशी युवती के साथ शादी करने वाले युवक ने एक कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



यूक्रैन दूतावास से रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई : डीएम
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा चार अगस्त को इस मामले की पुलिस जांच पूरी हुई। सात अगस्त को यूक्रेन के दिल्ली स्थित दूतावास में प्रमाणपत्र भेजे गए। एडीएम कोर्ट में अगली तारीख 16 अगस्त लगी हुई है। जैसे ही दूतावास से रिपोर्ट मिलेगी, प्रशासनिक स्तर से प्रक्रिया को पूरा करा दिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर अगर किसी स्तर से देरी हुई तो वह मामले का पता कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रूस में हुई थी मुलाकात
बागपत। सुभानपुर का अक्षत त्यागी रूस में रसियन भाषा सिखाने के लिए गया था। वहां पर उसकी मुलाकात टूरिस्ट स्टूडेंट यूक्रेन की वेरोनिका से हुई। दोनों के बीच मुलाकात प्यार में बदली और इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।



एडीएम कोर्ट में होती है स्पेशल मैरिज
बागपत। स्पेशल मैरिज एक्ट के मामले एडीएम कोर्ट में अप्लाई किया जाता है। युवती ने प्रशासन से कहा था कि उसका वीजा तीन सितंबर को एक्सपायर होने वाला है। शुक्रवार को अक्षत और वैरोनिका डीएम ऑफिस पहुंचे और मैरिज सर्टिफिकेट जारी करने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed