{"_id":"5b69eb4a4f1c1b827d8b732f","slug":"141533668170-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरा के परशुरामेश्वर मंदिर में आज से कांवड़ मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरा के परशुरामेश्वर मंदिर में आज से कांवड़ मेला
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरा के परशुरामेश्वर मंदिर में कांवड़ मेला आज से
अमीनगर सराय (बागपत)। पुरा गांव के प्राचीन श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बुधवार से तीन दिवसीय कांवड़ मेला शुरू होगा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर यहां कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस-प्रशासन ने मेला क्षेत्र को छह जोन और 12 सेक्टर में बांटा हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, पीएसी, आरएएफ और एटीएस ने पुरा गांव में डेरा डाल लिया है।
पुरा गांव के ऐतिहासिक मंदिर पर आठ से 10 अगस्त तक कांवड़ मेले लगेगा। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने बताया कि मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा और निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जलाभिषेक के लिए मंदिर में प्रवेश और निकासी प्वाइंट पर चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। कांवड़िए यहां पहुंचने शुरू हो गए हैं। पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि के लिए नौ अगस्त की रात 10 बजकर 44 मिनट पर जलाभिषेक का शुभ मुहुर्त शुरू होगा। इससे पहले साढे़ नौ बजे से झंडा पूजन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा की खास प्रबंध किए गए हैं।
--
कांवड़ मेले के लिए सज गई दुकानें
अमीनगर सराय। मेला परिसर में दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। बच्चों के लिए झूले की व्यवस्था है, जबकि खाने-पीने के सामान से लेकर घरेलू प्रयोग की चीजें भी यहां दुकानों पर मिल रही हैं। मेला परिसर में सैकड़ों दुकानें हैं।
विज्ञापन
--
पुरा गांव में कांवड़िए पहुंचने शुरू
अमीनगर सराय। पुरा गांव में कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अधिकतर कांवड़िए यहां जलाभिषेक कर अपने-अपने गांव के शिवालयों में जाकर ठहरते हैं। इसके अलावा ऐसे भी कांवड़िए हैं जो पुरा के आसपास ही ठहर गए हैं और शिवरात्रि का जलाभिषेक कर ही घर जाएंगे।