{"_id":"5b54db6b4f1c1b3b748b6498","slug":"141532287851-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"115 शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन होगा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
115 शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन होगा आज
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में दूसरे जनपदों से तबादला होकर आए 115 शिक्षकों को सोमवार को विद्यालयों का आवंटन होगा। काउंसिलिंग समिति ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। बीएसए दफ्तर में इन अध्यापकों का जमावड़ा लग जाएगा। महिला और दिव्यांग को मिलेगी ज्यादा प्राथमिकता।
जिले के विद्यालयों में चल रही शिक्षकों की कमी सोमवार को दूर हो जाएगी। दूसरे जिले में तबादला होकर आए 115 शिक्षकों की काउंसिलिंग निर्धारित है। इसके बाद रिक्त अध्यापकों को भरा जाएगा। इसके लिए काउंसिलिंग समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली। सभी शिक्षकों को इसके लिए जानकारी दें दी। सुबह बीएसए दफ्तर में पहुंचकर स्कूलों का आवंटन होगा। उसके बाद सभी शिक्षक विद्यालयों में पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने बताया कि जिस भी स्कूल में शिक्षकों की ज्यादा कमी होगी वहां पर प्राथमिकता से शिक्षकों को भेजा जाएगा। महिला और दिव्यांग शिक्षकों को उनकी प्राथमिकता के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समिति के अध्यक्ष डायट प्राचार्य और सदस्यों के सामने पारदर्शिता से विद्यालयों का आवंटन होगा।