{"_id":"5b4a4f4d4f1c1b3e748b4c80","slug":"141531596621-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ व विधायक ने किया तालाब का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ व विधायक ने किया तालाब का निरीक्षण
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
द्वितीय उपसमिति के सभापति और मेरठ दक्षिण से विधायक ने शनिवार को डीपीआरओ के साथ बावली गांव के तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें जनसमस्याओं से रूबरू कराया। उन्होंने विभागीय अफसरों से ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण कराने के आदेश दिए।
द्वितीय उप समिति के सभापति और मेरठ दक्षिण से विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर और डीपीआरओ आलोक ने बीडीओ प्रेमचंद के साथ गांव पहुंचे और तालाबों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान तालाब की सही ढंग से खुदाई और सफाई न होने पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। इस दौरान सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक और डीपीआरओ को गांव में नियमित रूप से सफाई न होना, तालाबों की खुदाई व सफाई न होने व जल भराव की समस्याओं से अवगत कराया। इस पर उन्होंने बीडीओ प्रेमचंद को तत्काल प्रभाव से ग्रामीणों की शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनिल तोमर, सूबेदार महक सिंह, बिरम पाल तोमर, अनंग पाल, सुरेंद्र तोमर, राजबीर तोमर आदि रहे।