फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गिनते रहिए नाम, खाने को नहीं मिलेंगे यह आम

गिनते रहिए नाम, खाने को नहीं मिलेंगे यह आम

Mon, 09 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गिनते रहिए नाम, खाने को नहीं मिलेंगे यह आम
बागपत। आम की मिठास हर किसी को दीवाना बना रही है। बाजार से लेकर घरों और बागों तक आम के स्वाद का जिक्र है। दशहरी, चौसा, रटौल, गुलाब जामुन जैसी नामचीन किस्मों के विषय में तो सभी जानते हैं, लेकिन राष्ट्रीय फल की ऐसे भी प्रजातियां है, जिनके नाम तो सुने जाते हैं, लेकिन फल खाने को नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन

असल में आम की देशी, सिंदूरिया, सुरमेदानी, टेट्टन, रस का गोला, तंदूरिया, पाकीजा, रामकेला, काला जैसी सैकड़ों किस्म हैं जो या तो अब इस क्षेत्र में नहीं है या फिर इनके पेड़ों की संख्या बेहद सीमित हो गई है। बाजार में इन आमों की अधिक बिक्री नहीं होती है। ऐसे ही आमों में सुरखा, रसीला, अनारदाना, कच्चा गोला और मिर्चवाला भी शामिल हैं। सफेदा आम भी कम हुआ है। असली वजह यह है कि पुराने समय में किसान और बाग मालिक गांव और खेतों के नाम तक पर आम के नाम रख देते थे। आम का पौधा अगर किसी दूसरे गांव से लाकर लगाया गया है तो कई पीढ़ी तक यह पता होता था कि आम का यह पेड़ कहां से से लाया गया, लेकिन धीरे-धीरे बाग कटते गए और जमीनों को खेती के प्रयोग में लाया जाने लगा। ऐसे में बाग खत्म हो गए। इनके साथ ही खत्म हो गई आमों की प्रजातियां।
विज्ञापन



इसलिए मिर्चवाला और लंगड़ा
बागपत। रटौल में आम की नर्सरी चलाने वाले अबुल कलाम कहते हैं कि पुराने समय में नई-नई किस्में तैयार करने का शौक अधिक था। बाग मालिक और किसान स्थानीय स्तर पर नाम रख लेते थे। मिर्च की तरह लंबे आम का नाम मिर्चवाला रख दिया। जबकि लंगड़ा आम के पेड़ पर फल अधिक आता है। पेड़ झुक जाता है। पेड़ का साइज भी बड़ा नहीं होता, धीरे-धीरे इसका नाम ही लंगड़ा रख दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रटौल के आम की दूर तक धमक
बागपत। आम की जिक्र रटौल प्रजाति के बिना अधूरा ही है। रटौल गांव के नाम पर तैयार की गई रटौल प्रजाति को पेटेंट कराया। आम के शौकीनों के बीच रटौल आम के मिठास का जिक्र छिड़ता ही है। इसके अलावा रटौर बेनजीर, मकसूस, लज्जत रस समेत आम की 50 से अधिक किस्में ऐसी हैं, जो प्रसिद्ध है। रटौल का आम विदेशों में भी पसंद किया जाता है।

इनसेट
रटौल, बामनौली और बिजवाड़ा में बाग
बागपत। आम के बाग सिमट रहे हैं। अब केवल रटौल क्षेत्र के अलावा बामनौली और बिजवाड़ा में ही मुख्य रूप से आम के बाग रह गए हैं। बागों का कटान कर अधिकतर जमीन को खेती के तौर पर प्रयोग किया जा रहा है।



क्या कहते हैं किसान
बागपत। बामनौली के किसान सरदार सिंह का कहना है कि पहले अपनी-अपनी ट्यूबवेल पर किसान फलदार पेड़ लगाते थे। इन पेड़ों से छांव और फल दोनों मिलते थे। दो दशक पहले तक किसान का अधिकतर समय खेत में गुजरता था, लेकिन वर्तमान में खुद किसान ही ट्यूबवेल पर समय कम बिताते हैं। ऐसे में पेड़ों के देखभाल कैसे हो। यही वजह है कि वर्तमान में बाजार से खरीदकर लोग फल खा रहे हैं, लेकिन खुद के खेत से कम फल प्रयोग किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed