{"_id":"5b41197d4f1c1bbc248b5272","slug":"141530993021-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुर की मौत से कंडेरा में पसरा गम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकुर की मौत से कंडेरा में पसरा गम
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। अलीगढ़ में एसआई भर्ती की दौड़ के दौरान अंकुर अहलावत की मौत की जानकारी मिलते ही उसके पैतृक गांव कंडेरा में गम पसर गया। अंकुर के पिता रामवीर सिंह का कई साल पहले निधन हो चुका है। अंकुर अपने परिवार के साथ पहले खेकड़ा और फिर मेरठ में ही रहने लगा था। गांव में अंकुर के चाचा कर्ण सिंह और अन्य लोग रहते हैं। जैसे ही उसकी मौत की जानकारी गांव पहुंची गम पसर गया। परिवार के अधिकतर सदस्य मेरठ रवाना हो गए।
विज्ञापन