फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लेखपालों का आंदोलन शुरू, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

लेखपालों का आंदोलन शुरू, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 20 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों का आंदोलन शुरू, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बागपत। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। बागपत तहसील क्षेत्र के लेखपाल जिलाध्यक्ष सौरण सिंह यादव ओर सचिव विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में तहसील में एकत्र हुए। यहां पर उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन कर धरना किया। इसके बाद एडीएम लोकपाल सिंह को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने वेतन उच्चीकरण किया जाए, क्योंकि प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यों में सहयोग लिया जाता है। पदनाम राजस्व उप निरीक्षिक, शैक्षिक योग्यता स्नातक और प्रारंभिक ग्रेड पे 2800 किया जाना चाहिए। लेखपाल संवर्ग में व्याप्त वेतन विसंगति को दूर किया जाए। पेंशन विसंगति को कर 2001 और 2003 में चयनित लेखपालों को पुरानी पेंशन का लाभ प्रदान किया जाए। विशेष वेतन भत्ता 1500, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर बाइक भत्ता 2000 और स्टेशनरी भत्ता 750 रुपये प्रतिमाह किया जाए। नियमावली संशोधन की समस्त औपचारिकताएं पूरी कराए। लैपटॉप और स्मार्ट फोन तत्काल उपलब्ध कराए। प्रोन्नति नियमानुसार कराए। आधारभूत सुविधाएं एवं साधन उपलब्ध कराए। राजस्व पुलिस का गठन हो। इसमें सुशील शर्मा, विवेक शर्मा, कुलदीप, मुकेश यादव, वीरेंद्र यादव, विनोद वर्मा, जितेंद्र, महकार सिंह, आनंद शर्मा, सुंदरलाल, वरूणवेश, कालीचरण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed