{"_id":"5b22c6f84f1c1bf96e8b81fe","slug":"141529005816-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूर करें रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूर करें रक्तदान
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। विश्व रक्तदान दिवस पर लायंस क्लब ने अग्रवाल धर्मशाला में गोष्ठी की। इसमें अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि मानव जीवन की रक्षा के लिए 18 से 65 वर्ष की आयु के सभी स्त्री, पुरूष को रक्तदान करना चाहिए। 45 किलो ग्राम वाले भी रक्तदान कर सकते हैं। इससे शरीर पर कोई नुकसान नहीं होता है। लायंस क्लब के अध्यक्ष सचिन सिंघल ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है। 48 घंटे में रक्त की पूर्ति हो जाती है। इसमें कौशल त्यागी, दीपक गोयल, डॉ. राम लाल, डॉ. राधेश्याम वशिष्ठ, अंकित जिंदल, अशोक कुमार, संतोष गुप्ता, नरेश गुप्ता, अतुल गोयल मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन