फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की मौत

सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की मौत

Sun, 22 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की मौत
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बरनावा गांव में शनिवार को सड़क दुर्घटना में गढ़ी दुल्ला गांव के रहने वाले एक होमगार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बिनौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। उधर मृतक के गांव में परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया।

बिनौली थाना क्षेत्र के गढ़ी दुल्ला गांव निवासी होमगार्ड मनोज पुत्र जयसिंह उम्र 40 वर्ष फिलहाल में बागपत कलक्ट्रेट में ड्यूटी दे रहा था। शनिवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से ड्यूटी संबंधी कार्य से बरनावा पहुंचा। बरनावा से वापस लौटते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक पेड़ से जा टकराई। सड़क पर गिरने से वह घायल हो गया। पुलिसकर्मी गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल बिनौली लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनोज की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया। इस दौरान उसकी पत्नी अनीता, पुत्र हर्ष, पुत्री काजल, भाई अमरपाल, नीटू का रोते-रोते बुरा हाल है। बिनौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। बिनौली पुलिस ने मृतक के भाई नीटू की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की। गांव के ब्रह्म सिंह, पूर्व प्रधान मास्टर सुरेंद्र सिंह, श्रीपाल सिंह, जसबीर सिंह, जयबीर सिंह, यशपाल सिंह, सुरेश पाल आदि ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिये मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed