{"_id":"5ab94b474f1c1b264e8b46a9","slug":"141522092871-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से कार्य बहिष्कार पर करेंगे विद्युत कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से कार्य बहिष्कार पर करेंगे विद्युत कर्मी
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
प्रदेश सरकार के फ्रेंचाइजी व्यवस्था लागू करने के विरोध में सोमवार को विद्युत निगम की संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित 132 केवीए बिजलीघर पर धरना दिया। कर्मचारियों ने मंगलवार से फ्रेंचाइजी व्यवस्था लागू करने के विरोध में कार्य बहिष्कार करने का निर्णय भी लिया।
विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता और जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह के संचालन में संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने 132 केवीए बिजलीघर परिसर में धरना दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा प्रदेश सरकार ने निजीकरण की तैयारी शुरू कर पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों की कमर की रीढ़ की हड्डी तोड़ने का काम किया है, इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह तोमर और पवन कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को भी इसका विरोध करना चाहिए, क्योंकि निजीकरण लागू होने से उपभोक्ताओं पर भी आर्थिक प्रभाव पड़ेगा।
धरने के दौरान संघर्ष समिति ने मंगलवार से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। धरने पर एक्सईएन द्वितीय वीरेंद्र सिंह और राहुल शर्मा, एसडीओ चैन सिंह, गोपाल, रितेश्वर बंधु, सुधाकर, प्रवेश त्यागी और सुधीर कुमार, अवर अभियंता विकास, पवन कुमार, विनय कुमार शर्मा, संदीप कुमार, राकेश, रविंद्र, विजयवीर, सुनील, नरेंद्र प्रताप सिंह, कपिल, धर्मपाल, राधे श्याम गुप्ता, राजेश परवा, अजय, आलोक, राजीव, आंसु, विनय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
फ्रेंचाइजी व्यवस्था के विरोध में धरने पर बैठे विद्युत निगम के इंजीनियर
बागपत। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स ने एसई कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पांच महानगरों में फ्रेंचाइजी व्यवस्था लागू करने के विरोध में जूनियर इंजीनियरों ने विरोध व्यक्त कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि यह व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए सही नहीं है। साथ ही शासन से भी अपील की गई कि अपने फैसले पर पुन: विचार करें। ऐसा न करने पर संयुक्त मोर्चा संगठन के समस्त अवर अभियंता, कर्मचारीगण एवं अधिकारी गण इस अनैतिक फैसले का घोर निंदा एवं विरोध तब तक करते रहेंगे, जब तक सरकार फैसले को वापस नहीं ले लेती। इसमें विकास कुमार, गुलशन कुमार, प्रदीप गुप्ता, राकेश, रविंद्र कुमार, एमबी आलम, पंकज कुमार, सुनील कुमार, रामनिवास, रवि प्रताप मौजूद रहे। उधर अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने बताया कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के कार्य बहिष्कार के कारण जिले में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया।