फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   400 मीटर दौड़ में वाणी पंवार और शुभम रहा प्रथम

400 मीटर दौड़ में वाणी पंवार और शुभम रहा प्रथम

Mon, 19 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
400 मीटर दौड़ में वाणी पंवार और शुभम रहा प्रथम
बागपत। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने सरूरपुर कलां गांव में जिला स्तरीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान चार सौ मीटर के बालिका वर्ग में वाणी और बालक वर्ग में शुभम प्रथम रहा। भाजपा विधायक योगेश धामा ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को गांव में हुई खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने किया। युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में मलकपुर की टीम प्रथम और बसी की टीम द्वितीय रही। बालक वर्ग में बड़ौत की टीम प्रथम और खेकड़ा की टीम द्वितीय रही। बालक वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में 40 केजी भार में सन्नी प्रथम और उमर द्वितीय, 50 केजी भार में सुहेल प्रथम और भानू द्वितीय, 55 केजी भार में नदीम प्रथम और शोभित द्वितीय, 60 केजी भार में अजय धामा प्रथम और प्रशासन द्वितीय, 65 केजी भार में नितिन धामा प्रथम और गालू द्वितीय, 70 केजी भार में आशीष प्रथम और अर्जुन द्वितीय, 76 केजी भार में आदर्श प्रथम और रवि नैन द्वितीय, 85 केजी भार में संजय प्रथम और मुकुल द्वितीय, 96 केजी भार में मिलन प्रथम और आकाश द्वितीय रहा। इसके अलावा बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तेजस्वी आर्य प्रथम और आरती द्वितीय, बालिका वर्ग की 400 मीटर में गुरुवाणी पंवार प्रथम और आंचल द्वितीय रही। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सौरभ तोमर प्रथम और निखिल नैन द्वितीय रही। बालक वर्ग की 400 मीटर में शुभम प्रथम और सौरभ द्वितीय रहा। विधायक योगेश धामा ने विजेताओं को इनाम देकर पुरस्कृत किया। इसमें कबड्डी कोच सतेंद्र बसी, पीटीआई सुनील वशिष्ठ, बिंदू पहलवान, बॉबी पहलवान, बबलू, विनोद, धर्मवीर, रामवीर, बिजेंद्र ठेकेदार, देवेंद्र नैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed