{"_id":"5a85dfef4f1c1b92268ba597","slug":"141518723055-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा-चिकित्सा के क्षेत्र में करनी चाहिए सेवा : महाशय धर्मपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा-चिकित्सा के क्षेत्र में करनी चाहिए सेवा : महाशय धर्मपाल
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया, इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमडीएच मसाले के मालिक धर्मपाल महाशय पहुंचे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज की उन्नति के लिए महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। ईमानदारी से धन संग्रह करके समाज के वंचित लोगों की सेवा में अर्पित करना चाहिए। शिक्षा और चिकित्सा दोनों क्षेत्र में सेवा की आवश्यकता है। माता-पिता की सेवा ही प्रभु की सच्ची सेवा है। उनका जोरदार स्वागत करते हुए घोड़ा बग्गी में कार्यक्रम स्थल लाया। उन्होंने अपनी माता चन्नन देवी और पिता चुन्नी की स्मृति में कॉलेज में निर्मित दो कक्षाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल ने मुख्य अतिथियों को अभिनंदन पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । अध्यक्षता सुरेंद्र गुप्ता और संचालन अभिमन्यु गुप्ता ने किया। इसमें प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, राजीव गुप्ता, अजय गोयल, जितेंद्र कुमार, नीलिका जैन, सुरेंद्र कुमार जैन, प्रमोद गुप्ता, विनोद गुप्ता, संजीव शर्मा, अंकुर शर्मा, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, चौधरी ईश्वर सिंह, अनिल गांधी, रमेश, विनीत बंसल, प्रवीण मैनेजर, संजय सैनी, कौशल त्यागी आदि मौजूद रहे।