{"_id":"5a7610d04f1c1b93268b8218","slug":"141517686992-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निली के विरेन्द्र को रसायन विज्ञान में मिली शोध की उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निली के विरेन्द्र को रसायन विज्ञान में मिली शोध की उपाधि
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बिनौली गांव की तलागढ़ी बस्ती के विरेंद्र कुमार ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान विषय में शोध की उपाधि प्राप्त की है।
विरेंद्र कुमार पुत्र दीपचंद गरीब परिवार से हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली से पूर्ण की। 2006 से 2008 में संजय गांधी महाविद्यालय सरूरपुर खुर्द मेरठ से बीएससी और एमएससी की परीक्षा उत्तीण की। 2012 में डीएन कॉलेज मेरठ से बीएड करने के बाद इलाहाबाद चले गए, वहां उन्होंने प्रो. ईश्वर चंद्र शुक्ल के सानिध्य में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 30 जनवरी को रसायन विज्ञान मे शोध पूर्ण किया। विरेंद्र ने बताया कि उनके 11 शोध पत्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हो चुके हैं और 12 विज्ञान लेखों को वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित कराया और दर्जनों से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित संगोष्ठियों में शोध कार्य पढ़ा है। विरेंद्र को शोध की उपाधि मिलने पर ब्रजमोहन, पवन जाटव, धर्मबीर सिंह, मा. सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, धर्मेंद्र, अरुण कुमार, आनंद आदि ग्रामीणों ने हर्ष जताया है।