{"_id":"5a4a8f744f1c1baa268b71dc","slug":"141514835828-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर स्कूली बच्चों व गरीब लोगों को खिलाया खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर स्कूली बच्चों व गरीब लोगों को खिलाया खाना
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
जलालपुर गांव में सोमवार को नववर्ष के आगमन पर यज्ञ कर प्राइमरी स्कूल के बच्चों और नगर की न्यू राम कॉलोनी में गरीबों को भोजन खिलाया ।
यज्ञ से पूर्व आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान शाहिद और ग्राम सचिव भूपेंद्र ने किया। उन्होंने कहा नववर्ष पर हमें अपनी बुराई को त्यागकर अच्छाई की ओर चलना चाहिए। इससे देश व समाज का कल्याण होगा। इस दौरान गांव स्थित प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को ग्राम प्रधान शहिद और सचिव भूपेंद्र ने फल बांटे और उन्हें खाना खिलाया। वहीं नगर की न्यू राम कॉलोनी मेेें विद्युत निगम के अवर अभियंता संदीप खुशीराज कश्यप ने यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य चेतन महाराज ने कहा कि असहाय और गरीब लोगों की मदद करने पर ईश्वर संकट मेें आपकी मदद करता है, लेकिन आज मनुष्य स्वार्थी हो चला है। उन्हेें दूसरों के संकट से कुछ लेना देना नहीं है। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर बल दिया। यज्ञ के बाद आयोजित भंडार में गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराया। इसमें जयपाल सिंह, रविंद्र, संदीप, पवन, विनय, जेई टाऊन इंद्रपाल, गौरव आदि रहे।