फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   60 मीटर दौड़ में आयुषी और मयंक दौड़े सबसे तेज

60 मीटर दौड़ में आयुषी और मयंक दौड़े सबसे तेज

Tue, 02 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
60 मीटर दौड़ में आयुषी और मयंक दौड़े सबसे तेज
छपरौली (बागपत)। एल्पाइन पब्लिक स्कूल में जूनियर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने भाग लिया। इसमें बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में आयुषी प्रथम, आरूषी द्वितीय और अवनी तृतीय रही। बालक वर्ग में मयंक प्रथम, तेजस्वी द्वितीय और शिवर तृतीय रहा। लेमन रेस में कुनाल प्रथम, अनस द्वितीय और आयुष तृतीय रहा। बालिका वर्ग में चित्रा प्रथम, हिमांशी द्वितीय और युविका तृतीय रही। फ्रॉग रेस में यूकेजी कक्षा में दीक्षिता प्रथम, जाह्नवी द्वितीय और अनोखी तृतीय रही। बालक वर्ग में सारांश प्रथम, देव द्वितीय और वंश तृतीय रहा। प्रधानाचार्य संतोष तोमर, निदेशक पंकज, मैनेजर यजुवीर सिंह तोमर ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


ग्रीटिंग में अनम, ड्रेस में वीनम प्रथम
अमीनगर सराय (बागपत)। दिल्ली नेशनल पब्लिक स्कूल सिंघावली अहीर में नववर्ष के मौके पर ग्रीटिंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। ग्रीटिंग में अनम प्रथम, वानी द्वितीय और खुशी शर्मा तृतीय रही। ड्रेस में वीनम प्रथम, दीपा यादव द्वितीय और वंशिका यादव तृतीय रही। प्रबंधक अर्जुन शर्मा, प्रधानाचार्य सोमदत्त शर्मा, रवि यादव, काजल, नेहा यादव, रीतू, शिल्पा, शालू, शाहिद, विनीता का सहयोग रहा। उधर. छपरौली कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने हिस्सा लिया। शिक्षिकाओं ने उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


हवन के साथ किया नववर्ष का स्वागत
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नववर्ष पर चौहल्दा गांव स्थित बसंत वैली इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनल आर्ट एंड एजूकेशन में हवन का आयोजन किया । यज्ञ में आहुतियों डालकर नए साल का स्वागत किया। इस मौके पर डायरेक्टर प्रेमप्रकाश प्रेमी और मास्टर ओमपाल आर्य, प्रियांशु, रजत, पीयूष, प्रियंका, अरुण, अनीता, कमलकांत, अंश, अनामिका, सरिता, करुणा, मंजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed