{"_id":"5a3ffa6a4f1c1b86698c3a11","slug":"141514142314-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी - भूपेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी - भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
डिवाइन ग्लोबल एकेडमी का रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। मेधावियों को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओबीसी कमीशन के चेयरमैन दिल्ली सरकार भूपेंद्र सिंह, प्रबंधक दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्य केके त्यागी और मीडिया प्रभारी संदीप दहिया ने किया। इसमें आयुषी, मनु खोखर, शुभम, आयुष, उमंग, प्रीत ने काव्य पाठ किया। बच्चों ने कई हैरतअंगेज कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छवि, पायल, पाखी, आयुष, मीनू दहिया, खुशी, गहना, दीपा, डोरस, सिमरन आदि ने पंजाबी नृत्य पर शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह ने कहा युवाओं को संस्कारवान शिक्षा की जरूरत है। कहा कि गुरू को सदैव याद रखना चाहिए। क्योंकि गुरू ही भविष्य बनाता है और गुरू ही भविष्य बिगाड़ता है। एडिशनल जज समर पाल सिंह बालियान ने कहा छात्रों को यदि सही दिशा मेें शिक्षा दी जाए तो अपराध खत्म हो जाएगा। उच्च कोटि की शिक्षा ही अपराध को समाप्त कर सकती है। संचालन वैष्णवी, वर्णिका, आरती, आशु तोमर ने किया। प्रबंधक दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्य केके त्यागी व मीडिया प्रभारी संदीप दहिया ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। इसमें नरेश शर्मा, नीरज, डॉ. अनिल डबास, संजीव, सोहनबीर, अरुण, सुबोध, घनश्याम, ब्रजेश, नमन, विनय, नदीम, संतोष, अर्चना शर्मा, अपर्णा, निकुंज तोमर, गीता तोमर, बीना, उमा तोमर आदि रहा।