फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संतनगर की मल्ल नीलम को किया सम्मानित

संतनगर की मल्ल नीलम को किया सम्मानित

Fri, 22 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
संतनगर की मल्ल नीलम को किया सम्मानित
बिनौली (बागपत)। संतनगर की विधवा लक्ष्मी की बेटी मल्ल नीलम तोमर को बृहस्पतिवार को अर्जुन अवार्डी पहलवान सुभाष तोमर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान के गुरुकुल स्कूल में हुए कार्यक्रम में पहुंचे एशियाई चैंपियन सुभाष तोमर ने कहा कि लक्ष्मी ने अपनी बेटियों को मेहनत मजदूरी कर नेशनल मल्ल बनाकर मिसाल कायम की है। हमें उनके जज्बे और हौसले को नमन करना चाहिए। उन्होंने नीलम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लक्ष्मी को स्कूल संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य व निदेशक अनिल आर्य ने शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनिल प्रधान, विनोद तोमर, रिपुदमन सिंह, गौरव तोमर, कमल सिंह तोमर, अशोक धामा, अमित सोलंकी, देशपाल सिंह, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

कॉलेज प्रबंधन भी करेगा सम्मानित
संतनगर की मल्ल नीलम तोमर ग्वालीखेडा के माँ अंबा बालिका डिग्री कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसके एसएसबी में चयन होने पर कालेज के प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, प्राचार्य डॉ.राजीव गुप्ता व महासचिव रवि पंवार ने नीलम को सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed