{"_id":"5a2450464f1c1b8d698bf7d0","slug":"141512329286-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 को होगी चिरचिटा में महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 को होगी चिरचिटा में महापंचायत
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)।
ग्रेटर नोएडा में सुमित गुर्जर के एनकाउंटर को लेकर चिरचिटा गांव में हुई राजनैतिक पार्टी और सर्व समाज के लोगों की बैठक में निर्णय लिया कि 16 दिसंबर को महापंचायत होगी। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
चिरचिटा गांव में रामफूल प्रधान के आवास पर रविवार को बैठक हुई। इसमें सुमित के एनकाउंटर को लेकर चर्चा की गई। रालोद के पूर्व विधायक चौधरी वीरपाल राठी ने कहा कि प्रदेश सरकार में आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सुमित के एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार द्वारा अभी तक मांग पूरी नहीं की गई। सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि सुमित के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पीछे मुड़कर नहीं देखा जाएगा, जब तक सुमित के परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। भोपाल सिंह गुर्जर पांचली ने कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए एकजुट रहना जरूरी है। सभी ने निर्णय लिया कि 16 दिसंबर को महापंचायत होगी। उसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। आरपार की लड़ाई लड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर बैठक में नीरज कमाला, रामदास, मदन कैडवा, लीलू प्रधान, देवेंद्र, कृष्णपाल मास्टर, रामपाल प्रधान, मलखान प्रधान, अशोक मौजूद रहे।