{"_id":"5a0b47944f1c1bc1678bb8a7","slug":"141510688660-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव चिन्ह लेने आए प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव चिन्ह लेने आए प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में हुई मारपीट
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। चुनाव चिह्न लेने के लिए तहसीलदार कोर्ट में पहुंचे वार्ड नंबर 14 के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान रिवाल्वर भी लहराई, इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर एक को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी भाग निकले।
तहसील परिसर स्थित तहसीलदार कोर्ट में मंगलवार को नगर पालिका परिषद बड़ौत के सभासद पद पर चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जा रहे हैं, तभी 14 नंबर वार्ड का एक प्रत्याशी और दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। रिवाल्वर भी लहराने लगी। इससे भगदड़ मच गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर लड़ रहे युवक भागने लगे, लेकिन एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके बाद पुलिस ने वहां सघन चेकिंग अभियान चलाया और चुनाव चिह्न लेने आए प्रत्याशियों की तलाशी ली गई। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि किसी को भी गुंडागर्दी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यदि किसी ने कानून तोड़ा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।