{"_id":"59fb77804f1c1bca678b8d5c","slug":"141509652352-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यवेक्षण अधिकारी की देख-रेख में वितरित होगा खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यवेक्षण अधिकारी की देख-रेख में वितरित होगा खाद्यान्न
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पर्यवेक्षण अधिकारियों के सामने कोटेदार लोगों को राशन का वितरण करेंगे। निर्धारित धनराशि से रुपये अधिक वसूली नहीं होगी। कोई आपत्ति करता है उसका मौके पर निस्तारण कराया जाएगा।
डीएम ने नवंबर और दिसंबर में बंटने वाले राशन को लेकर पर्यवेक्षण अधिकारियों की तैनाती की है। जो निर्धारित समय पर पहुंचकर कोटेदारों से सभी जानकारी लेंगे और अपने सामने ही राशन का वितरण कराएंगे। प्रत्येक उचित दर विक्रेता की दुकान पर लाभार्थियों की सूची चस्पा कराई जाएगी। इसका दायित्व इन्हीं अधिकारियों का रहेगा। निर्देशित किया राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 हेतु चिन्हित कोई भी पात्र लाभार्थी राशन प्राप्त करने से वंचित न रहे पाए। चयनित परिवार का कोई अपात्र होने का कोई तथ्य संज्ञान में आएगा तो वह इस संबंध में स्वयं अपनी आख्या एसडीएम, डीएसओ को देंगे। कोई पात्र परिवार खाद्यान्न मिलने से छूट जाता है तो चयनित अधिकारी उन्हें उपलब्ध कराएंगे। कोई उचित दर विक्रेता यूनिटों के आधार पर खाद्यान्न का वितरण नहीं हो रहा तो कोटेदार और पर्यवेक्षण अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
पांच-पांच दुकानों की करेंगे जांच
डीएम ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी, एसडीएम और डीआईओएस को इसकी जिम्मेदारी दी। निर्देशित किया अपने क्षेत्र की पांच-पांच दुकानें को नियमित जांच पड़ताल करेंगे। सभी बीडीओ अपनी जांच आख्या जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
पेट्रोल डीजल आरक्षित रखने के निर्देश
जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देशित किया निकाय चुनाव को देखकर तीन हजार लीटर डीजल और एक हजार लीटर पेट्रोल आरक्षित रखे। अधिकारियों की अनुमति पर वाहनों को उपलब्ध कराया जाएगा।