{"_id":"59a1d2d74f1c1bf51e8b4ba5","slug":"141503777495-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी के सम्मेलन में हिंदू-मुस्लिम एकता का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी के सम्मेलन में हिंदू-मुस्लिम एकता का संकल्प
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। टीकरी में आयोजित हिंदू मुस्लिम एकता सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा सांप्रदायिक ताकतों को जवाब देने के लिए हिंदू और मुसलमानों का एकजुट होना जरूरी है। वक्ताओं ने कहा रालोद ने किसानों की लड़ाई लड़ने का काम किया है।
शनिवार को कस्बे की पक्की चौपाल के पास आयोजित सम्मेलन में गुलाम मोहम्मद जौला ने कहा वर्तमान में हिंदू-मुस्लिम एकता की जरूरत है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ने वालों को जनता जवाब देगी। सर्वसमाज के लोग साथ आएं और समाज को लड़ाने वालों को जवाब दें। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, साहब सिंह ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार किसान-मजदूर विरोधी सरकार रही है। किसानों व मजदूरों के हितों की लड़ाई सिर्फ रालोद ही लड़ रहा है। समाज को जोड़ने का काम भी रालोद करता है। किसान-मजदूर ताकतों को एकजुट होकर सांप्रदायिक ताकतों को जवाब देने की जरूरत है।
जमीरूदीन अब्बासी ने कहा मुस्लिम किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। हिंदू-मुस्लिम एकता कायम कर फिर एक मिसाल कायम करेंगे। वर्ष 2019 के चुनाव में एकजुटता का परिचय देकर सांप्रदायिक ताकतों को करारा जवाब दिया जाएगा। अध्यक्षता सुखबीर सिंह गठीना और संचालन पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने किया। जिला पंचायत सदस्य रहीसूदीन, कश्यप समाज के चौधरी ब्रहम दत्त कश्यप, ब्रहम सिंह, मास्टर अकरम, विवेक चौहान, नवाब कुरैशी, जरीफ कुरैशी, एहसान कुरैसी, तेजपाल, यूसुफ, जसवीर गुर्जर, देवेंद्र प्रधान, राजीव प्रधान, सतपाल आर्य, कल्लू खलीफा, श्याम सिंह, कय्यूम, शौकत, नूर इलाही, शानू कुरैशी, मास्टर युनूस, मास्टर इकराम, इकरामूद्दीन, नौशाद, नवाब कुरैशी, मास्टर विजय सिंह राठी, सोमपाल फौजी, चौधरी वीरेंद्र सिंह, नाहर सिंह दरोगा, मास्टर मांगेराम, सत्यवीर राठी, सादिक निरपुड़ा, हनीफ आदि उपस्थित रहे।