फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बॉडी बिल्डिंग चैंपियन सन्नी चौहान का गायत्री देवी कॉलेज में स्वागत

बॉडी बिल्डिंग चैंपियन सन्नी चौहान का गायत्री देवी कॉलेज में स्वागत

Wed, 23 Aug 2017 01:11 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
बॉडी बिल्डिंग चैंपियन सन्नी चौहान का गायत्री देवी कॉलेज में स्वागत
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गायत्री देवी कॉलेज छपरौली रोड पर मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नोएडा में हुई 38वीं मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान पाने वाले विजेता को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक व भाजपा नेता डा. पुष्पेंद्र तोमर, डायरेक्टर कपिल तोमर व अजय तोमर ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। क्योंकि, आज युवा खेल कोटे से सरकारी नौकरी प्राप्त कर अपना जीवन सफल बना सकता है। डायरेक्टर कपिल तोमर ने बताया कि रविवार को नोएडा के सेक्टर 70 में संपन्न हुई 38वीं मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस चैंपियनशिप आयोजित हुई थी, जिसमेें बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, दिल्ली, गाजियाबाद, लोनी आदि सहित कई जनपदों के बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया था। इस चैंपियनशिप में बूल फोर्स फिटनेस सेंटर के संचालक सन्नी चौहान ने प्रतिभाग करते हुए 75 किग्रा भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बागपत जनपद का नाम रोशन किया है। स्वागत करने वालों में डा. पुष्पेंद्र तोमर, कपिल तोमर, अजय तोमर, भूपेंद्र, सुभाष, विकास, राजीव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed