{"_id":"596fb7b04f1c1ba7038b4719","slug":"141500493744-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 मजदूरों का नहीं किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 मजदूरों का नहीं किया भुगतान
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 मनरेगा मजदूरों को दो साल से नहीं किया भुगतान
बागपत। बड़ौत खंड विकास कार्यालय से 13 मजदूरों को दो वर्षों से अधिक का अवशेष धनराशि 28 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। डीडीओ ने बीडीओ को खुद बैंकों में जाकर जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं।
मनरेगा के तहत गांवों में होने वाले विकास कार्यों में मजदूरों को काम दिया जाता है। जिसका भुगतान उनके खातों में विभाग द्वारा ऑनलाइन कर दिया जाता है। बड़ौत ब्लॉक के 13 मजदूर ऐसे हैं, जिन्हें वित्त वर्ष 2015-16, 2016-17 और 2017-18 का 28939 रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। इसका खुलासा तब हुआ, जब जिला विकास अधिकारी हुब लाल ने बड़ौत खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें 13 मजदूरों को भुगतान न होने की जानकारी मिली। दर्शा दिया गया कि बैंकों से खातों का मिलान नहीं हुआ। डीडीओ ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अफसरों को फटकार लगाई। बीडीओ को जांच करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, डीएम और सीडीओ को भी इसकी जांच के लिए लिखा गया है।
बर्खास्त एपीओ ने सांसद से की दोबारा जांच की मांग
बागपत। मनरेगा से बर्खास्त हुए पूर्व एपीओ हरीश गहलौत ने सांसद से अर्जी लगाकर खुद को बेगुनाह बताया। कहा कि गांवों में विकास कार्य नियम विरुद्ध नहीं हुए। सभी का रिकार्ड उपलब्ध है।