फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   140 houses found built on Gram Samaj land in Daula

Baghpat News: डौला में ग्राम समाज की जमीन पर बने मिले 140 मकान

Tue, 03 Dec 2024 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
140 houses found built on Gram Samaj land in Daula
-राजस्व विभाग की टीम ने की पैमाइश, मकान मालिकों को भेजा जाएगा नोटिस
विज्ञापन

फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। डौला गांव में 140 मकान ग्राम समाज की जमीन पर बने मिले। इनकी पैमाइश के बाद अफसरों ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी। इसके लिए मकान मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा।

डौला गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर मकान निर्माण कराने की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की। इसमें विनोद समेत दो लोगों के मकान ध्वस्त करा दिए गए। इसके बाद विनोद समेत अन्य लोगों ने डीएम को शिकायत देकर गांव की सरकारी भूमि की पेमाइश की मांग की। इसके बाद से राजस्व विभाग की टीम पिछले तीन दिन से डौला गांव में डेरा डाले हुए है। राजस्व अफसरों की मानें तो डौला गांव में तीन हेक्टेयर जमीन की पेमाइश की गई। इसमें बंजर भूमि, तालाब और खाद्य के गड्ढों की जमीन पर 140 मकान बने हुए मिले। इस मामले में एसडीएम अविनाश त्रिपाठी का कहना है कि मकानों को चिह्नित कर लिया गया है, सभी से राजस्व संहिता की धारा 67 का नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद तहसीलदार के न्यायालय में सुनवाई के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed