{"_id":"68f5340a4a1afb23650daa95","slug":"14-officers-absent-from-sampoorna-samadhan-diwas-salary-withheld-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-140510-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: संपूर्ण समाधान दिवस से 14 अधिकारी अनुपस्थित, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: संपूर्ण समाधान दिवस से 14 अधिकारी अनुपस्थित, वेतन रोका
विज्ञापन
- दो माह से लगातार संपूर्ण समाधान में नहीं पहुंच रहे, डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया
- डीआईओएस, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, उपायुक्त ग्रामोद्योग, बड़ौत सीओ सहित 14 अधिकारी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। संपूर्ण समाधान दिवस से लगातार 14 अधिकारी अनुपस्थित चल रहे हैं। पिछले दो माह से समाधान दिवस में पहुंचने के लिए रुचि नहीं ले रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही के चलते डीएम ने सभी का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया और जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
हर माह पहले व तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस लगता है और यहां अधिकारी पहुंचकर लोगों की समस्या को सुनते हैं। संपूर्ण समाधान में पिछले दो माह से 14 अधिकारी नहीं पहुंच रहे हैं। ये अधिकारी 28 अगस्त से 18 अक्तूबर तक अनुपस्थित रहे हैं। जब उपस्थिति पंजिका देखी तो उनके हस्ताक्षर नहीं मिलने पर पता चला।
डीएम अस्मिता लाल ने जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, उपायुक्त ग्रामोद्योग अर्चना तिवारी, लोनिवि अधिशासी अभियंता अतुल कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया, बड़ौत सीओ विजय सिंह तोमर, बड़ौत इंस्पेक्टर मनोज चहल, रमाला इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष दोघट सूर्यदीप, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक बबीता, सहायक अभियंता सिंचाई खेकड़ा अनिल निमेश, सहायक अभियंता सिंचाई बागपत सलमान अहमद, वन क्षेत्राधिकारी बागपत श्रवण कुमार, बागपत नगर पालिका अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना को कारण बताओ नोटिस जारी कर वेतन रोक दिया गया है। साथ ही जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने इससे मंडलायुक्त, डीआईजी को भी अवगत करा दिया है।