{"_id":"5f2c43c48ebc3eabed24bf67","slug":"14-infected-hospitalized-baghpat-news-mrt49494853","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 संक्रमित मिले, अस्पताल में कराए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 संक्रमित मिले, अस्पताल में कराए गए भर्ती
विज्ञापन
बड़ौत के आर्य नगर कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से मचा हड़कंप
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे कर 20 लोगों को किया होम क्वारंटीन
बागपत/बड़ौत। जिले में 14 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कुल संख्या 649 पर पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि अब तक 50 हजार से अधिक जांच हो चुकी है। उधर, बड़ौत नगर की आर्य नगर कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग व कॉलोनी में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कालोनी में जाकर सर्वे किया और 20 लोगों को होम क्वारंटीन किया, जबकि 10 सैंपल लिए गए है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने लोगों से बिना वजह घर से न निकलने, बार-बार हाथों को सैनिटाइजर करने व मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की।