{"_id":"5ca26856bdec2214107d1547","slug":"131554147414-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं फसल की कटाई शुरू नहीं, प्रशासन ने क्रय केंद्र खोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं फसल की कटाई शुरू नहीं, प्रशासन ने क्रय केंद्र खोले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में गेहूं की फसल में अभी कटाई शुरू नहीं हुई, लेकिन प्रशासन ने जिले में 17 क्रय केंद्रों की शुरूआत कर दी। इन पर कृषकों को जन सुविधाएं कर दी, ताकि कोई परेशानी न हो।
जिले में गेहूं खरीद के लिए प्रशासन ने 17 क्रय केंद्र बनाए हैं। इनको सोमवार को औपचारिकताएं पूरी कर शुरू कर दिया। कृषकों के लिए सभी व्यवस्था कराई जा रही है। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 निर्धारित किया है, वहीं प्रति क्विंटल की दर से 20 रुपये छनाई और उतरवाई अलग से दिया जाएगा। गेहूं का भुगतान सीधे किसानों के खाते में पहुंचेगा। खेतों में अभी गेहूं की फसल खड़ी हुई है, प्रशासन ने पहले ही क्रय केंद्रों को शुरू कराया है। केंद्र पर अनाज लेकर पहुंचने वाले किसानों को सम्मानित कर पूरी तरह से केंद्रों का शुभारंभ किया जाएगा। यहां पर किसानों को सभी जनसुविधाएं दी जाएगी।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से सभी क्रय केंद्रों को संचालित हो गए हैं। बागपत, खेकड़ा, बड़ौत और बिनौली में खाद्य विभाग की तरफ से गेहूं की खरीद की जाएगी। वहीं सहकारी संघ टटीरी, किसान सेवा सहकारी समिति सरूरपुर कलां, साधन सहकारी संघ मुकारी, किसान सहकारी समिति बालैनी, साधन सहकारी समिति लहचौड़ा, साधन सहकारी समिति फिरोजपुर, साधन सहकारी समिति सिगौली तगा, मार्केट खेकड़ा, साधन सहकारी समिति रटौल, साधन सहकारी समिति नांगल, कृषक सेवा सहकारी समिति दाहा में पीसीएफ की ओर से क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा यूपी एग्रो की ओर से भी एक क्रय केंद्र बनाया गया है। बड़ौत में भी एफसीआई की ओर से गेहूं की खरीद होगी। उन्होंने बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये सरकार ने निर्धारित किया है। इसके अलावा प्रति क्विंटल 20 रुपये छनाई और उतराई अलग से किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर केवल पंजीकृत कृषकों से ही गेहूं की खरीद होगी।
विज्ञापन
खेकड़ा शहर में रेलवे रोड स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति पर सोमवार को गेहूं खरीद केंद्र का शुभारंभ समिति चेयरमैन देवेंद्र ढाका ने तौल मशीनों को चालू कर किया। केंद्र प्रभारी सूरजभान चौहान ने बताया कि सोमवार से विधिवत सहकारी गेहूं खरीद केंद्र का कार्य शुरू हो गया है। जोत बही, खसरा, खतौनी लाने वाले किसानों का गेहूं ही लिया जाएगा और उनके खाते में ही खरीदे गेहूं का भुगतान किया जाएगा। सरकारी दरों के अनुसार 1840 रुपये प्रति कुंतल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। साथ ही केंद्र पर गेहूं लेकर आने वाले किसानों के लिए ठंडा पानी, बैठने की व्यवस्था एवं धूप से बचाव का भी इंतजाम किया है। इस दौरान बह्म पाल सिंह सभासद, चौधरी हरपाल सिंह, जितेश चौहान, शिवकुमार धामा, अंकित आदि रहे।
बड़ौत। क्षेत्रीय विपणन कार्यालय पर सोमवार को गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी विष्णु कुमार ने बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 1850 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। लेकिन पंजीकरण कराने के बाद ही समर्थन मूल्य का लाभ किसानों को मिलेगा। यदि किसी किसान ने पंजीकरण नहीं कराया तो वे पंजीकरण करा लें। कार्यालय पर सुबह नौ बजे से साय: 6 बजे तक गेंहू खरीद का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा केंद्र के श्रमिकों को उतराई, छनाई और सफाई खर्च में 20 रुपये प्रति क्विंटल देना होगा। यदि यह कार्य किसान स्वयं करता है तो धनराशि केंद्र के श्रमिकों को नहीं दी जाएगी। आगामी 15 जून तक गेहूं खरीदने की प्रक्रिया चलेगी।