फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिजली लाइन में फाल्ट होने से 15 गांवों की सप्लाई गुल

बिजली लाइन में फाल्ट होने से 15 गांवों की सप्लाई गुल

Sun, 31 Mar 2019 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
बिजली लाइन में फाल्ट होने से 15 गांवों की सप्लाई गुल
बागपत। मेरठ रोड स्थित बिजलीघर के पास हाई वोल्टेज लाइन से हरसिया 132 केवी बिजलीघर तक जा रही लाइन आपस में टकरा गई। इससे तेज धमाका हुआ। इसके बाद 15 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। शनिवार को दोपहर में बिजली आपूर्ति हुई। करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली आपूर्ति में समस्या पैदा होनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित 33 केवीए के उपकेंद्र के पास दोपहर के समय हाई वोल्टेज की लाइन से हरसिया गांव स्थित 132 केवीए बिजलीघर को जा रही लाइन आपस में टकरा गई। इससे तेज धमाका हुआ। सूचना मिलते ही बिजलीघर के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंची। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य ने बताया कि तार में हुए ब्लास्ट से बिजलीघर के उपकरणों में फाल्ट आ गया। इससे टटीरी फीडर से जुड़े करीब 15 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। तापमान बढ़ने के कारण तार नीचे लटक गए, इससे आपस में लाइनों के टकराने से फाल्ट आया है। शुक्रवार को ही 12 बजे से कर्मचारी लाइट को ठीक करने में जुटे हैं। शनिवार की दोपहर दो से ढाई बजे के बीच लाइन को सुचारु किया। करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। देहात में पेयजल की किल्लत भी लोगों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन


बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी
अग्रवाल मंडी टटीरी। बिजली न आने के कारण लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। गर्मी का मौसम होने के कारण परेशानी उठानी पड़ी। जरूरत के कार्य लोग नहीं कर सके। दोपहर बाद हुई लाइट ठीक होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली न आने से लोगों में भी आक्रोष व्याप्त हो गया। इसमें मुकेश रूहेला, विजय मानव, चौधरी पवन ठेकेदार, चौधरी कृष्ण ने व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed