{"_id":"5c9e65fabdec22142773b7b3","slug":"131553884666-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को डराने वालों पर शिकंजा कसेगी पुलिस : खालिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को डराने वालों पर शिकंजा कसेगी पुलिस : खालिद
विज्ञापन

बागपत। लोकसभा चुनाव में पुलिस ऑब्जर्वर आईपीएस कौसर खालिद ने शुक्रवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। क्रिटिकल पोलिंग बूथों व अन्य पुलिस व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए सभी तरह के उपाय चुनाव से पूर्व करने के निर्देश दिए।
खालिद ने शुक्रवार को निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पोलिंग बूथों पर पानी और रोशनी आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखने और क्रिटिकल पोलिंग बूथों ऐहतियात के तौर पर पुलिस कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे लोगों पर कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग के आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए। गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर उन्हें जेल भेजा जाए। मतदाताओं को डराने धमकों वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने अब तक दर्ज हुए आचार संहिता के मुकदमों की भी जानकारी ली। पोलिंग बूथों पर मतदान करने के लिए घूंघट में आने वाली महिलाओं को बिना घूंघट के मतदान कराया जाएगा। पोलिंग बूथों पर पुलिस मतदाताओं से कुशल व्यवहार करें। एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी रण विजय सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------------
देर रात तक पहुंचेगी पंजाब पुलिस
बागपत। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मोर्चा संभालने के लिए पंजाब पुलिस देर रात तक पहुंच जाएगी। पुलिस को लेने के लिए वाहन भेजे गए है। शनिवार से पंजाब पुलिस जनपद में जगह-जगह फ्लैग मार्च निकालेगी।