फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चुनावी माहौल में जहर न घोल दे अवैध हथियार और शराब

चुनावी माहौल में जहर न घोल दे अवैध हथियार और शराब

Sun, 17 Mar 2019 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
चुनावी माहौल में जहर न घोल दे अवैध हथियार और शराब
बागपत। लोकसभा चुनाव शुरू होते ही अवैध शराब और हथियारों के सौदागर भी तैयार हो गए हैं। पुलिस प्रशासन को आशंका है कि कहीं चुनावी माहौल में असलहे और अवैध शराब जहर न घोल दे। जिले की सीमाओं की निगरानी कड़ी कर दी गई है। कई मामले अब तक पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी कस्बे में हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने के बाद बड़ा खुलासा हुआ कि वेस्ट यूपी में हथियारों के सौदागर सक्रिय हैं। इसके अलावा हरियाणा राज्य से भी अवैध हथियारों की जिले में सप्लाई शुरू हो चुकी है। चुनाव में अवैध असलहे से मतदाताओं को डराने धमकाने का काम किया जाता है। शराब माफिया नेताओं को पूरा कोटा उपलब्ध कराने को संपर्क करने लगे हैं। पुलिस ने 2014 के लोकसभा व 2017 के विधानसभा चुनाव में शराब के कारोबार में कौन-कौन से सौदागर शामिल रहे हैं, उनको चिह्नित कर लिया है। जिले की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


पूरा नेटवर्क, अधूरी सफलता
बागपत। पुलिस ने वर्ष 2018 में निवाड़ा, बड़ौत, बावली आदि कई जगहों पर अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा। कई बदमाशों को जेल भेजा, लेकिन इन हथियारों का सौदागर कौन है, इसका खुलासा नहीं हो सका। अवैध हथियारों को बनाने से लेकर बेचने तक का पूरा नेटवर्क है। हथियार कौन बनवा रहा है, कौन बना रहा है, कौन सौदा कर रहा है, कौन सप्लाई कर रहा है और कौन खरीद रहा है, इसकी पूरी चेन है, लेकिन पुलिस के हत्थे ऐसे अपराधी चढ़ते है, जो एक तय रकम पर हथियार इधर से उधर पहुंचाने का काम करते है या कहीं हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी जाती है तो पुलिस कारीगरों को ही पकड़ती है। जबकि असली अपराधी मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस हथियार तो पकड़ लेती है, लेकिन सफलता अधूरी ही हाथ लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध शराब व असलहा पर चल रही कार्रवाई : एसपी
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि चुनावी समय में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। जनपद की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। चुनाव के अंत तक यात्री वाहनों की चेकिंग भी की जाएगी। अवैध असलहा व शराब का कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस हर रोज अवैध शराब व असलहा पकड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed