फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हिंडन नदी का हाल देखकर सचिव ने जताई नाराजगी

हिंडन नदी का हाल देखकर सचिव ने जताई नाराजगी

Sun, 03 Feb 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
हिंडन नदी का हाल देखकर सचिव ने जताई नाराजगी
बागपत। जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्रालय के सचिव यूपी सिंह ने शनिवार को हिंडन नदी का निरीक्षण किया। नदी में गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई होगी। उन्होंने पुरा महादेव, बरनावा सहित विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हिंडन को निर्मल करने के लिए निर्मल हिंडन अभियान चलाया गया। नदी की सफाई के लिए सैकड़ों कर्मचारी पहुंचे। लेकिन इसके बावजूद नदी की हालत ठीक नहीं है। शनिवार को जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्रालय के सचिव यूपी सिंह निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। सबसे पहले पुरा महादेव गांव स्थित हिंडन नदी को देखा। यहीं से सफाई अभियान चलाया था। यहां पर गंदगी देखकर सचिव ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब यहां स्वच्छता अभियान चलाया गया तो नदी गंदी क्यों हैं। उसके बाद वह दूसरे गांव के भ्रमण के लिए पहुंचे, यहां भी नदी का गंदा स्वरूप देख नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि अभी तक वह केवल भ्रमण के लिए आए हैं, आगे की कार्रवाई के लिए वह बाद में कार्य करेंगे।
विज्ञापन

हरिया खेड़ा गांव में भी नदी के अंदर व आसपास गंदगी का अंबार मिलने पर सचिव बिफर गए और उन्होंने अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। इसके बाद वह पुल पर पहुंचे और वहां से खड़े होकर नदी की स्थिति को देखा। बाद में बरनावा गांव में पहुंचे जहां हिंडन-कृष्णा नदी मिलती है, लेकिन वहां भी दोनों नदियों में गंदगी मिली। उन्होंने पूछा कि जब सफाई अभियान चलाया गया तो फिर यह गंदी कैसे? क्या इस प्रदूषित हिंडन नदी से बीमारी रोक सकते है? क्या इस गंदे पानी को पीने से पशु पक्षी जिंदा रह सकते हैं? अब वह हिंडन नदी का निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौपेंगे। उसके बाद वह शामली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ निर्मल हिंडन अभियान के जिला नोडल एवं डीडीओ हुब लाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय सचिव उपेंद्र प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव बीपी मथुरिया, सिंचाई विभाग के अभियंता एचएन सिंह सहित कई एनजीओ से जुड़े प्रतिनिधियों संग भारी अमले के साथ बरनावा स्थित लाक्षागृह पर पहुंचे। जहां उन्होंने पहले गुरुकुल के आचार्यों के साथ पुरातात्विक अवशेष देखे। इसके बाद उन्होंने लाक्षागृह टीले के नीचे हिंडन और कृष्णा नदी के संगम पर जाकर उनकी दशा देखी। नदियों के हालात देखकर सचिव यूपी सिंह काफी परेशान दिखे। इस दौरान उन्होंने यहां आने के मकसद के सवाल पर कहा कि नदियों के विकास की सरकार की नीतियों के परिपेक्ष्य में उनका यह दौरा है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, बीडीओ वीपी द्विवेदी, अरविंद शास्त्री, गुरुवचन शास्त्री, संजीव आर्य, सुनील शास्त्री, देवेंद्र शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed