{"_id":"5c549e33bdec2256ab4e60e5","slug":"131549049395-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनशनकारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया
बिनौली। मालमाजरा गांव में तालाब की सफाई को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना व अनशन 9वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
नौ दिनों से चल रहे ग्रामीणों के धरने व अनशन में अब तक कोई भी अधिकारी ग्रामीणों के बीच नहीं पहुंचा, जिससे उनमें रोष व्याप्त है। अनशन पर बैठे अजय सोलंकी, तिरतपाल व शोपाल की हालत बिगड़नी शुरू हो गयी है। इस सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली से स्वास्थ्यकर्मियों की टीम में डा. अमित गुप्ता, डा. महकार भाटी, फार्मासिस्ट अजय धामा, अजीत धामा, राजीव शर्मा वहां पहुंचे ओर अनशनकारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया तो उन्हें अनशनकारियों की हालत बिगड़ी मिली। उन्होंने चेतावनी दी जब तक तालाब की खुदाई का कार्य शुरू नहीं होता तब तक अनशन जारी रहेगा। भले ही उनकी जान ही क्यों न चली जाए वे अनशन नही तोड़ेंगे। धरने में हरेंद्र सोलंकी, सेंसरपाल, रामदास, शौकीन, साजिद, कुसुमपाल, जितेंद, वीरसिंह, हरबीर, सचिन आदि मौजूद रहे।